31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक मौका और…अब वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगवाई तो कटेगा चालान

यदि आपके वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगी है तो जल्द लगवा लीजिए। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को एक मौका और दिया है। अब वे 10 अगस्त तक अपने वाहन पर एचएसआरपी लगवा सकते हैं। इसके बाद चालान की कार्रवाई होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 2 Aug 2024, 12:30 PM IST

अलवर.

यदि आपके वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगी है तो जल्द लगवा लीजिए। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को एक मौका और दिया है। अब वे 10 अगस्त तक अपने वाहन पर एचएसआरपी लगवा सकते हैं। इसके बाद चालान की कार्रवाई होगी।परिवहन विभाग ने 1 अप्रेल 2019 से पहले के पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट लगवाने के आदेश दिए हुए हैं।

विभाग ने 30 जून तक सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य किया था, लेकिन वाहन मालिकों ने इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। अधिकांश वाहन मालिकों ने अपने वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगवाई। जिसे देखते हुए विभाग ने वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी थी, लेकिन वाहन मालिकों से तब भी एचएसआरपी नहीं लगवाई। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को एक और मौका देते हुए वाहनों पर 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से एचएसआरपी लगवाने के आदेश जारी किए हैं। यदि इसके बाद भी कोई वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगवाई जाती है तो ऐसे वाहनों का चालान काटा जाएगा।

यूं करें आवेदन

अपने वाहन पर एचएसआरपी लगवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स सोसायटी की वेबसाइट पर जाकर संबंधित जिले, वाहन की श्रेणी व डीलर का चयन करना होगा। इसके बाद नम्बर प्लेट लगवाने के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन ही जमा कराते हुए स्लॉट बुकिंग करनी होगी। फिर निर्धारित तिथि को संबंधित डीलर शोरूम पर जाकर नम्बर प्लेट लगवानी होगी। निर्धारित समय सीमा में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट नहीं लगवाने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अलवर शहर में कावड़ियों ने मचाया हंगामा… जानिए वजह

प्रदेश में 60 फीसदी वाहनों पर नहीं लगी एचएसआरपी

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक अप्रेल 2019 से पूर्व के करीब 16 लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाई जानी है, लेकिन अभी तक करीब 40 फीसदी वाहनों पर ही एचएसआरपी लग पाई है। 60 वाहन अभी भी ऐसे हैं जो कि बिना एचएसआरपी के सड़काें पर दौड़ रहे हैं। अलवर आरटीओ क्षेत्र में भी करीब एक लाख वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जानी है।

---

नम्बर प्लेट की रेट लिस्ट

वाहन राशि रुपए में

दुपहिया 425

तिपहिया 470

चौपहिया 695

मध्यम व भारी 730

कृषि संबंधित वाहन 495

-----

विभाग ने वाहन मालिकों को एक और मौका देते हुए एचएसआरपी लगवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है। इसके बाद एमवी एक्ट के तहत चालान किया जाएगा।

- सतीश कुमार, आरटीओ, अलवर