अलवर. बहुचर्चित बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन आगामी 6 से 8 अक्टूबर को अलवर में होने जा रहा है। इसके लिए लोहिया का तिबारा स्थित ग्राउंड में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. इस भव्य आयोजन के लिए पूर्व में भूमि पूजन किया गया था। जिसके बाद से आयोजक समिति जोर-शोर से इसकी तैयारियों में जुटी हुई है।
आयोजक श्रीकिशन गुप्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन 5 अक्टूबर को भव्य भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन रहेगा। वहीं 7 अक्टूबर को बहुचर्चित दिव्य दरबार का आयोजन होगा। जबकि 8 अक्टूबर को हनुमंत कथा प्रात: 8 बजे से होगी। यह आयोजन सर्व समाज राष्ट्र उत्थान समिति की ओर से किया जा रहा है। कथा स्थल पर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इसके लिए तीन पांडाल तैयार किए गए है। इसमें दो से ढाई लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। पांडाल बनाने के लिए कारीगर गुडगांव से बुलाए गए हैं। एक अक्टूबर को स्वच्छता पखवाडे के तहत यहां पर सुबह दस बजे सेवादारों की ओर से श्रमदान कर साफ सफाई की जाएगी। कथा स्थल पर नक्शा बनाकर काम करवाया जा रहा है। भक्तों के बैठने के लिए कारपेट बिछाया गया है। समिति में व्यवस्थाएं देख रहे हरिश जसोरिया ने बताया कि कथा स्थल पर 40 एलईडी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।