17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पपला गुर्जर के भागने के बाद फिर सामने आई पुलिस की लापरवाही, कुख्यात अपराधी ने बहरोड जेल में फोटो खींचवाकर फेसबुक पर डाली

Papla Gujjar Behror Jail : पपला गुर्जर ( Papla Gujjar ) के थाने से फरार होने के बाद एक बार फिर से पुलिस की लापरवाही सामने आई है, कुख्यात अपराधी ने जेल में फोटो खींचवाई और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 30, 2019

Papla Gujjar : Criminal Post Photo On Facebook In Behror Jail

पपला गुर्जर के भागने के बाद फिर सामने आई पुलिस की लापरवाही, कुख्यात अपराधी ने बहरोड जेल में फोटो खींचवाकर फेसबुक पर डाली

अलवर.पपला फरारी प्रकरण ( Papla Gujjar Case ) के बाद जेल से आरएसी के जाब्ते को हटा कर पुलिस का जाब्ता लगा दिया। ( Behror Jail Photo Upload ) अनेक बड़े अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए, परन्तु इतना सब होने के बाद भी उपकारागृह में बंदियों के पास स्मार्ट फोन उपलब्ध है। जिनका इस्तेमाल वह बात करने के साथ ही सोशल मीडिया का भी जेल में बैठ कर धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे है। जिससे बहरोड़ उपकारागृह में बंदियों को सुविधा शुल्क से मिलने वाली हर सुविधा के चलते अब यह जेल कम एशगाह ज्यादा बनती जा रही है। ताजा मामले में जेल में बंद फायरिंग, हमले के आरोपित ने जेल की सेल से फोटो लेकर अपनी फेसबुक पर पोस्ट कर दोस्तों को दीपावली की बधाई दी है।

उपकारागृह में बंद कैदी क्षेत्र के ग्राम खोहरी निवासी अजय खोहरी जो आदतन अपराधी है जो वर्तमान में फायरिंग करने के एक मामले में जेल में चल रहा है। अजय ने दीपावली के दिन जेल की सेल के अन्दर से अपना फोटो लेकर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हैप्पी दीपावली दोस्तों। अजय के फेसबुक पर इस पोस्ट पर दो घटेंं में ही तीन सौ से अधिक लाइक्स और डेढ सौ से अधिक कमेंट आ गए थे। मंगलवार को सब जेलर से मामले में जानकारी चाही उसके कुछ देर बाद फेसबुक से पोस्ट को डीलीट कर दिया गया था। परन्तु उससे पहले ही लोगों ने पोस्ट के स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर दिए थे।

जेल की सुरक्षा में सेंध

जेल मे बंदियों के मोबाइल के उपयोग से जेल की सुरक्षा को सीधा खतरा है, क्योकि बहरोड़ जेल में अनेक गंभीर अपराधों के आरोपित बंद है। ऐसे में मोबाइल की सुविधा मिलने से वह अपने साथियों को जेल की गोपनीय जानकारी देकर कैदियों को भगाने में सहायता कर सकते है। दस दिन पूर्व भी कस्बे में होटल व्यवसायी को अवैध वसूली के मामले में राजीनामा करने के लिए जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने धमकाया था जिसकी रिपोर्ट पुलिस में होने के बावजूद जेल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया और अब जेल में स्मार्ट फोन के उपयोग करने का मामला उजागर हो गया है।

सीधा आफिस से ही प्रसारण

अजय के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करने वालों ने भी उसको बधाइयां दी कुछ ने लिखा की ओहो सीधा आफिस से ही प्रसारण हो रहा है वही अनेक लोगों ने लिखा की भाई कहां हो।

पता करते है कैसे हुआ

जेल की सेल की फोटो लेकर बंदी ने फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में पता करते है की सेल की फोटो लेकर कैसे सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। बताया गए बंदी अजय खोहरी से भी पता किया जाएगा।
आरके शर्मा, सब जेलर बहरोड़

जेल की सेल का फोटो लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया जाना गंभीर बात है। जेल मेें पूर्व मे अनेक बार तलाशी का अभियान चलाया गया था। अब मोबाइल कहां से कैसे आया जांच करवाएंगे।
सुभाष यादव, उप जिला कलक्टर बहरोड़