
अलवर के बहरोड़ में अप्रेल 2017 में पहलू खां की हत्या कर दी गई। अब उस मामले में गवाही देने जा रहे उसके पुत्रों व गवाहों पर फायरिंग हुई है। फायरिंग बहरोड़ से 8 किलोमीटर पहले हुई। पहलू खां के पुत्र इरशाद ने बताया कि काले रंग की कार में आए लोगों ने उनके ऊपर फायरिंग की। फायरिंग के बाद पहलू के पुत्र के गवाह अलवर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इस पूरे मामले पर अलवर एसपी ने कहा कि वे इस मामले को दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। एसपी ने कहा कि घटना स्थल बहरोड़ से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर है। बहरोड़ में एडिशनल एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी बैठते हैं, अगर वे घटना के बाद सीधे बहरोड़ जाते तो आरोपियों पर कार्रवाई जल्दी होती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 8 स्थित सीसीटीवी कैमरों की भी चैकिंग की जाएगी और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।