अलवर। स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक बार फिर राजस्थानी पोशाक की लोगों ने खूब सराहना की। अलवर की बेटी हिमानी जब राजस्थानी गोटे पत्ती से बनी साड़ी पहनकर फैशन शो में वॉक करने लगी तो सभी लोग उनकी तारीफ करने लगे और राजस्थानी ड्रेस में उनके साथ सेल्फी। इस दौरान एम्बेसी के अधिकारियों ने भी राजस्थानी कल्चर, राजस्थानी भोजन और ड्रेस की जमकर तारीफ की।