गुरु नानक देव के पावन प्रकाशोत्सव पर रविवार को सिख समाज के लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में सिख समुदाय के महिला पुरुष एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी गुरुद्वारों से निकलकर नगर में भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ढोलक बजाते धन गुरु नानक, धन गुरु नानक की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने दुख भंजन तेरा नाम जी.., ठाकुर गाइए आतम रंग.., मारेया सिक्का जगत विच नानक निर्मल पंथ चलाया.., सब ते वड्डा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी आदि शबदों का गायन किया। इधर प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अलावड़ा की ओर से भी कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरनाम ङ्क्षसह ने बताया कि रोजाना सुबह 5 बजे पूरे कस्बे में प्रभात फेरी 27 नवंबर तक निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में गुरु नानक देवजी की महिमा का गुणगान किया जाता है। प्रभातफेरी अलावड़ा स्थित गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर कस्बे के गली-मोहल्ले से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी में हरङ्क्षजदर ङ्क्षसह, गुरशरण ङ्क्षसह, परङ्क्षवदर ङ्क्षसह, सुखदीप ङ्क्षसह सहित महिला व बच्चे आदि उपस्थित रहे।