राज्य व केन्द्र सरकारों की तरह नगर परिषद भी हर साल अलवर शहर का बजट बनाकर सदन में प्रस्तुत करती है। जिस पर नगर परिषद बोर्ड के सदस्यों से चर्चा कर बजट पारित किया जाता है। वैसे तो बजट साल दर साल कई करोड़ रुपया बढ़ रहा है। लेकिन शहर के विकास में कोई बड़ी भूमिका नजर नहीं आती है। छोटा-मोटा विकास कार्य भी शहर की बदहाली तले दब जाता है। आमजन का मानना है कि शहर कचरे से अटा रहता है। लावारिश पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाए हो रही हैं। कइयों की मौत भी हो चुकी है। अतिक्रमण के हालात भी सबके सामने हैं। प्रमुख बाजारों में आमजन को पैदल चलने की जगह नहीं मिल रही है। वाहनों से निकलना तो बेहद मुश्किल है। अलवर की जनता का कहना है कि उन्हें बजट में चाहे कुछ न मिले, पर कम से कम शहर तो साफ हो। अलवर की जनता का को बजट से कोई मतलब नहीं है, उन्हें केवल गंदगी व अतिक्रमण से छुटकारा मिले।