अभी दिल्ली से अलवर के ढिगावड़ा तक दोहरी लाइन है। ट्रेनें बिना रुके सीधे पहुंचती है लेकिन, ढिगावड़ा से बांदीकुई के बीच में दोहरी लाइन नहीं है। जिसके कारण सुपर एक्सप्रेस ट्रेनें को निकालने और आमने-सामने से ट्रेन के आने से क्रॉसिंग होती हैं। जिसके कारण बहुत सी ट्रेनों को बीच में कहीं भी कुछ देर रोकना पड़ता है। जब ढिगावड़ा से बांदीकुई के बीच का दोहरीकरण हो जाएगा तो कहीं भी ट्रेनों को रुकने की जरूरत नहीं होगी। बांदीकुई से आगे जयपुर तक पहले से रेलवे का दोहरीकरण हो चुका है।