4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: दिवाली से पहले प्याज का तड़का पड़ रहा महंगा, सब्जियां हुई सस्ती, यहां देखें लिस्ट

Mandi News: अलवर मंडी में नए प्याज की आवक जारी है, लेकिन इस बार प्याज के भाव आम आदमी की चिंता बढ़ा रहे हैं। अलवर की अग्रसेन मंडी में सोमवार को प्याज के थोक भाव 35 से 40 रुपए और रिटेल भाव 50 से 60 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Kirti Verma

Nov 07, 2023

vegetables

Mandi News: अलवर मंडी में नए प्याज की आवक जारी है, लेकिन इस बार प्याज के भाव आम आदमी की चिंता बढ़ा रहे हैं। अलवर की अग्रसेन मंडी में सोमवार को प्याज के थोक भाव 35 से 40 रुपए और रिटेल भाव 50 से 60 रुपए प्रति क्विंटल रहे। जबकि गत वर्ष इसी सीजन में प्याज के थोक भाव करीब 5 से 13 रुपए और रिटेल भाव करीब 20 रुपए प्रति क्विंटल थे। वहीं, प्याज को छोड़कर अन्य सब्जियों के तेवर अब कुछ नरम पड़ने लगे हैं। इससे पहले टमाटर सहित अन्य सब्जियों के भाव में काफी तेजी रही। इससे आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया था। इसके बाद अब स्थानीय सब्जियों की आवक बढ़ने से सभी सब्जियों के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में पिछले करीब 5 दिन में प्याज को छोड़कर अन्य सभी सब्जियों के भाव में 5 से 7 रुपए की कमी आई है।

स्थानीय सब्जियों की आवक हो रही
पिछले दिनों अधिकांश सब्जियां बाहर से आ रही थी। ऐसे में सब्जियों के भाव में काफी तेजी रही। वहीं, अब अलवर मंडी में स्थानीय सब्जियों की अच्छी आवक होने से भाव प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल अलवर की अग्रसेन सर्किल स्थित सब्जी मंडी में करीब 700 से 800 कैरेट चौमूं का टमाटर, करीब 5 हजार किलो आगरा की हरी मिर्च एवं 30 से 32 किलोग्राम के करीब 100 कट्टे उत्तर प्रदेश से कद्दू की आवक हो रही है। इसके अलावा सभी सब्जियां जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही है।
(अग्रसेन मंडी में सभी सब्जियों के भाव रुपए प्रति किलो के हिसाब से)

यह भी पढ़ें : Schools Holiday : स्कूलों में आज से छुट्टियां शुरू, जानें कब खुलेंगे

सब्जी ------थोक भाव---------रिटेल भाव

1. फूल गोभी --------- 5 --------- 10

2. मूली --------- 4-5 --------- 10

3. बैंगन ---------5-7--------- 10-15

4. गाजर --------- 20-25--------- 40

5. मैथी --------- 10--------- 20

6. धनिया --------- 10-15 --------- 25-30

7. पालक --------- 5-8--------- 15-20

8. टमाटर--------- 25-30 --------- 40

9. हरि मिर्च -------15-20 --------- 30-40

10. कद्दू --------- 8-10--------- 15-20

11. लौकी --------- 8-10---------15-20

12. प्याज --------- 35-40--------- 50-60

स्थानीय सब्जियों की आवक होने से भाव में कमी आ रही है। अभी सब्जियों के भाव स्थिर रहने की संभावना है।
हेमंत कुमार सैनी, सब्जी व्यापारी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के विधानसभा चुनाव में रिश्तों पर राजनीति 'भारी' कहीं पति-पत्नी, तो कहीं जीजा- साली आमने-सामने

Story Loader