8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में ABVP साफ़, NSUI ने जमाई धाक! कॉलेज में भी कई जगह NSUI जीती

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Dinesh Saini

Sep 11, 2018

Student Election

अलवर। अलवर के मत्स्य विश्वविद्यालय मे पहली बार हुए छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई के सुमंत सिहं ने जीत दर्ज की। सुमंत ने एबीवीपी के महाबीर यादव को 55 वोटों से हराया। मत्स्य विश्वविद्यालय में कुल 117 वोट डले थे जिनमें से एनएसयूआई के सुमंत सिंह को 81 व एबीवीपी के महाबीर यादव को 26 वोट मिले। वहीं 10 वोट निरस्त हो गए। उपाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार ने मोहित कुमार को हराया, हरीश को 85 व मोहित को 22 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर मनीष ने जीत दर्ज की। मनीष को सबसे अधिक 39 वोट मिले।

इधर...
अजमेर के संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई ने लहराया परचम। यहां संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई के कालूसिंह सोलंकी अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। आज सभी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना का काम निरंतर जारी है। जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद फैसला होने वाला है। इसका सभी छात्र संगठनों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं-विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार है।

हनुमानगढ़ जिले के ग्राम जाखड़ांवाली के विवेकानंद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में सूर्यकांत गोस्वामी ने मात्र तीन मतों से विजयी प्राप्त की है। वहीं श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में माता मोहन देवी बेदी गल्र्स कॉलेज में एबीवीपी का कब्जा हुआ है। एमएमडी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर रिकू वर्मा और उपाध्यक्ष पद पर गगनदीप कौर विजेता रही। शारदा कॉलेज में एनएसयूआई का कब्जा हुआ। यहां अध्य्क्ष पद पर बलजिंद्र सिंह विजयी हुए।

एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोनों ही प्रत्याशियों-कार्यकर्ताओं की धडकऩें बढ़ी
चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की धडकऩें बढ़ी हुई है। एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोनों ही परचम लहराने को बेताब है। इस बार सभी संस्थाओं में हुए कम मतदान ने दोनों छात्र संगठनों की नींद उड़ा दी है। दोनों छात्र संगठनों के बीच सीधा मुकाबला है। एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बागी उम्मीदवार भी उतरे हैं।