
अलवर. अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राजपासा और गुंडा एक्ट जैसे सख्त कानून तो बना दिए हैं, लेकिन इनकी सख्ती से पालना नहीं हो रही। ऐसे में ये कानून अपराधियों पर बेअसर साबित हो रहे हैं। पिछले करीब सवा चार साल में में अलवर जिला पुलिस की ओर से राजपासा और गुंडा एक्ट के तहत 123 इस्तगासे पेश किए गए हैं। इनमें सिर्फ 8 गुंडों को गुंडा एक्ट में ’तड़ीपार’ किया गया है। वहीं, राजपासा एक्ट के तहत साढ़े तीन साल में मात्र 6 कार्रवाई की गई हैं।
यह है गुंडा एक्ट
किसी शख्स के खिलाफ छह माह में आईपीसी के तीन मुकदमे, तीन मामलों में सजा या जुर्माना हो, उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाती है। एसएचओ की रिपोर्ट पर एसपी की ओर से कलक्टर को इस्तगासा पेश किया जाता है। कलक्टर ने शहरी क्षेत्र के लिए एडीएम सिटी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए एडीएम प्रशासन को अधिकृत किया हुआ है। दोनों सुनवाई कर निर्णय लेते हैं। अपराधी को अधिकतम एक साल के लिए तड़ीपार कर सकते हैं।
ये है राजपासा एक्ट
लगातार सक्रिय अपराधी, जिनसे लोगों में भय पैदा हो रहा हो। पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई के बावजूद भी अपराध करता हो। पुलिस ऐसे व्यक्ति को राजस्थान समाज विरोध क्रियाकलाप अधिनियम 2006 की धारा 2 (ग) , 2(घ) के तहत 6 माह से एक साल तक जेल में बंद करवा सकती है। इसके लिए एसएचओ की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक कलक्टर के समक्ष इस्तगासा पेश करता है और कलक्टर उसे निरुद्ध करने के आदेश देता है। इसके बाद सात दिन में गृह विभाग को रिपोर्ट भेजता है। दो जजों की कमेटी एसएचओ, एसपी, कलक्टर और अपराधी को बुलाकर उनका पक्ष सुनती है। उसके बाद निर्णय लेती है। कमेटी की सहमति मिलने पर अपराधी को एक साल तक के लिए जेल में रखा जा सकता है।
ये रही पुलिस की कार्रवाई
राजपासा
साल इस्तगासे पेश किए
2020 00
2021 01
2022 02
2023 02
2024 01
गुंडा एक्ट
2020 32
2021 33
2022 17
2023 31
2024 03
इनका कहना है
पिछले सवा चार साल में अलवर जिले में राजपासा और गुंडा एक्ट के तहत 123 इस्तगासे पेश किए गए हैं। इस श्रेणी में आ रहे अपराधियों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट कर 30 हजार रुपए की नकदी छीनी
अलवर. एमआईए थाना अंतर्गत गूंदपुर गांव स्थित श्मशान घाट के समीप एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नगदी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रदीप पुत्र बचन ङ्क्षसह निवासी गूंदपुर ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि एक मई को रात्रि करीब साढ़े 9 बजे उसके पिता बचन ङ्क्षसह कंपनी से घर आ रहे थे। इस बीच गूंदपुर गांव स्थित श्मशान घाट के पास बिजेन्द्र, दिनेश व कमला ने उसके पिता पर पीछे से डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके पिता की जेब में रखे 30 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एक मई को ही सुबह थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद रात को आरोपियों ने हमला कर दिया।
Published on:
05 May 2024 01:48 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
