
Ramgarh Assembly by-election update: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के लिए कई बूथों पर लंबी लाइन भी देखी गई।
रामगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.97 प्रतिशत और 9 तक 14.64 प्रतिशत हुआ था। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदान सुचारू व शांतिपूर्ण जारी है। मतदाताओं में सुबह 7 बजे से उत्साह दिखाई दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहे। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं।
सुबह 9 बजे तक 14.64 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 28.69 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 45.40 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 60.74 प्रतिशत
शाम 5 बजे तक 69.45 प्रतिशत
नौगांव में मतदान से पहले नव दंपति ने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद नवविवाहित जोड़ा विदा हुआ। रामगढ़ उपचुनाव के लिए 284 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, 8 महिलाओं की ओर से संचालित, 8 युवाओं की ओर से संचालित हो रहे हैं।
सभी 7 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान के बाद लोग सेल्फी भी ले रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा सुगम मतदान के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गों सहित सभी मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है। वोट मित्रों द्वारा दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान में सहायता की जा रही है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बूथों पर कई गतिविधियां की जा रही हैं। दौसा विधानसभा क्षेत्र में सुबह-सुबह मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Updated on:
13 Nov 2024 06:12 pm
Published on:
13 Nov 2024 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
