
यूआईटी अलवर का क्षेत्र 49 गांवों की बजाय 88 गांवों की सीमा पार कर गया है, लेकिन विकास शहर से बाहर नहीं जा पाया। नए मास्टर प्लान में अलवर यूआईटी में 39 और भिवाड़ी यूआईटी में 80 गांव और जोड़ दिए लेकिन, यूआईटी उन गांवों की ओर नहीं बढ़ी।
हां, उन गांवों के लोग जरूर कई तरह के अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए यूआईटी कार्यालय की ओर आते हैं। इन गांवों की सरकारी जमीन भी यूआईटी के अधिकार क्षेत्र में आ गई है। फिर भी यूआईटी गांवों को शहर जैसी बनाने की शुरुआत भी नहीं कर सकी है।
49 पहले से, 39 नए जोड़े
यूआईटी अलवर में 49 गांव थे। नए मास्टर प्लान 2013 के अनुसार 39 नए गांव और जोड़ दिए हैं। इससे अलवर नगरीय क्षेत्र की सीमा तो 88 गांवों तक फैल गई, लेकिन इन गांवों को देखने से लगता नहीं कि नगरीय सीमा क्षेत्र है। जबकि वहां किसी जमीन का भू-रूपान्तरण यूआईटी की मंजूरी के बिना नहीं होता है।
कई तरह के निर्माण के लिए भी यूआईटी की एनओसी जरुरी है। कई गांवों में तो बड़े बिल्डर्स ने टाउनशिप विकसित कर दी हैं। इससे राजस्व भी यूआईटी को मिलने लगा है, लेकिन यूआईटी का फिलहाल इन गांवों के विकास पर ध्यान नहीं है। बहाला व एमआईए क्षेत्र में जरूर एक-दो सड़क बनाई है।
किशनगढ़बास व तिजारा के गांव भी
किशनगढ़बास के 16 व तिजारा के 22 गांवों को मिलाकर न्यू टाउनशिप 2015 के तहत नगरीय क्षेत्र बनाया। जिनको लेकर सरकार को भेजी आपत्तियों को देखते हुए स्वीकृति मिलना है। यह सरकार का निर्णय होगा कि न्यू टाउनशिप क्षेत्र को यूआईटी भिवाड़ी के अधीन रखना है या नगर पालिका के।
अलवर व भिवाड़ी यूआईटी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले नए व पुराने गांव
अलवर यूआईटी में नए गांव - 39
अलवर यूआईटी में कुल गांव - 88
भिवाड़ी यूआईटी में कुल गांव - 258
न्यू टाउनशि किशनगढ़बास में - 16
न्यू टाउनशिप तिजारा में - 22
अलवर यूआईटी में पुराने गांव - 49
नए गांवों में सिवायचक जमीन - करीब 400 बीघा
भिवाड़ी क्षेत्र में नए गांव - 80
एसएनबी क्षेत्र में - 137
तिजारा में- 16
नगरीय सीमा बढ़ी
शशिकान्त एसटीपी एनसीआर अलवर क्षेत्र ने बताया कि अलवर व भिवाड़ी यूआईटी क्षेत्र की नगरीय सीमा काफी बढ़ गई है। नए मास्टर प्लान में अलवर यूआईटी 39 नए गांव और भिवाड़ी में 80 गांव जोड़े गए हैं। यह सही है कि नगरीय क्षेत्र में विकास कार्य भी यूआईटी कराती है।
Published on:
21 Oct 2016 09:08 pm

बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
