6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरिस्का में 15 दिन ही कर सकते हैं सफारी

बाघ परियोजना सरिस्का में पर्यटक अब 15 दिन ही सफारी का आनन्द ले सकते हैं। इसके बाद उन्हें बाघ देखने के लिए तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा। मानसून काल में एक जुलाई से 30 सितम्बर तक सरिस्का में पर्यटकों को केवल पाण्डुपोल हनुमान मंदिर तक आने- जाने की सुविधा रहेगी। इसमें हर बुधवार को सफारी का पूरी तरह अवकाश रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 14, 2023

सरिस्का में 15 दिन ही कर सकते हैं सफारी

सरिस्का लोगो



अलवर. टाइगर रिजर्व सरिस्का में पर्यटन सफारी का आनन्द लेने के लिए करीब 15 दिन का समय बचा है। मानसून के दौरान एक जुलाई से पार्क तीन महीने के लिए बंद रहेगा।
मानसूनकाल वन्यजीवों का प्रजनन समय माना जाता है। इस कारण टाइगर रिजर्व सरिस्का समेत प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व में मानवीय दखल पर पाबंदी रहती है।

सरिस्का में एक रूट को छोड़ शेष रहेंगे बंद


टाइगर रिजर्व सरिस्का में आगामी एक जुलाई से पाण्डुपोल रूट को छोड़ सरिस्का के शेष रूट पर्यटकों के भ्रमण के लिए बंद रहेंगे। केवल पाण्डुपोल मार्ग पर इस दौरान पर्यटकों को प्रवेश दिए जाएगा।
हर बुधवार को भी बंद रहेगा प्रवेश
सरिस्का में एक जुलाई के बाद हर बुधवार काे पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दिन पर्यटक पाण्डुपोल रूट पर भी नहीं जा सकेंगे।

अलवर बफर के रूट रहेंगे खुले

टाइगर रिजर्व सरिस्का के अलवर बफर जोन के रूट मानसून के दौरान पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। पर्यटक इन रूटों पर सफारी का आनन्द ले सकेंगे। पिछले दिनों अलवर बफर में बाघ के शावकों की खूब साइटिंग हुई है।

हर साल की तरह इस बार भी रहेगी पाबंदी

हर साल सरिस्का में मानसून के दौरान एक जुलाई से 30 सितम्बर तक पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी रहती है। इस दौरान केवल सरिस्का में केवल पाण्डुपोल पर्यटन रूट पर पर्यटकों की आवाजाही की छूट रहती है।

एक जुलाई के बाद बुधवार को प्रवेश नहीं

मानसून के दौरान बुधवार को पर्यटकों काे सरिस्का में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं पाण्डुपोल रूट को छोड़ शेष रूटों पर भी पर्यटकों का प्रवेश निषेध रहेगा। मानसून काल वन्यजीवों का प्रजनन काल रहता है, इस कारण जंगल में मानवीय दखल रोकने के लिए यह कदम उठाए जाते हैं।

डीपी जागावत
डीएफओ, टाइगर रिजर्व सरिस्का