20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी टूरिस्ट की पसंद क्यों है सरिस्का

सरिस्का टाइगर रिजर्व का देश भर में क्रेज बढ़ रहा है। इससे यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में निरंतर वृदि्ध हो रही है। यहां बाघों की साइटिंग होने से पर्यटकों में सरिस्का के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। नवम्बर में सरिस्का घूमने 16 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Dec 12, 2023

विदेशी टूरिस्ट की पसंद क्यों है सरिस्का

विदेशी टूरिस्ट की पसंद क्यों है सरिस्का


सरिस्का टाइगर रिजर्व में बढ़ते बाघ देश- विदेश के पर्यटकों को लुभाने में सफल रहे हैं। यहां बाघों की निरंतर साइटिंग होने से पर्यटकों की संख्या में वृदि्ध हो रही है। सरिस्का के प्रति बढ़ते क्रेज का नतीजा है कि नवम्बर में 16 हजार से ज्यादा पर्यटक सफारी का आनंद लेने पहुंचे।
सरिस्का में वीक एंड पर पर्यटकों की बहार रहती है। वहीं नए साल, दीपावली, होली, क्रिसमस जैसे त्योहारों पर बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी का आनंद लेने के लिए सरिस्का पहुंचते हैं। यही कारण है कि हर महीने सरिस्का में पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

पिछले महीने 16 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

सरिस्का के प्रति पर्यटकों में इस कदर क्रेज है कि अकेले नवम्बर में 10 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई। वहीं ऑफलाइन सफारी करने वाले पर्यटकों की संख्या साढ़े पांच हजार के पार रही। खास बात यह कि इनमें करीब 6700 पर्यटक भारतीय, 500 से ज्यादा विदेशी, पौने चार सौ स्टूडेंट शामिल रहे। साथ ही करीब पौने दो सौ जीप-कार, 400 से ज्यादा मोटर साइकिल, 4900 से ज्यादा जिप्सी सीट और तीन हजार केंटर सीटों पर पर्यटकों ने सरिस्का में सफारी का आनंद लिया।

बाघ- बाघिन खूब लुभा रहे

सरिस्का के बाघ- बाघिन देशी- विदेशी पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। बाघिन एसटी-9 की पिछले कई दिन पर्यटकाें को खूब साइटिंग हुई। वहीं बाघ एसटी-21 व अन्य बाघ भी पर्यटकों को लुभाते दिखे।

विदेशी पर्यटकों की पसंद बना सरिस्का


विदेशी पर्यटकों की पसंद भी सरिस्का बनने लगा है। यही कारण है कि एक महीने में 500 से ज्यादा विदेशी पर्यटक सरिस्का घूमने पहुंचे। पहले विदेशी पर्यटकों की पसंद रणथंभोर रहता था, लेकिन सरिस्का में बाघ बढ़ने और साइटिंग आसान होने से अब विदेशी पावणे सरिस्का की ओर भी रूख करने लगे हैं।