28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में सरपंच को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लूटे इतने लाख, सरपंच की हुई बदनामी

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 3 Aug 2018, 9:11 AM IST

Sarpanch Looted by threatening to implicate in fake case of rape

अलवर में सरपंच को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लूटे इतने लाख, सरपंच की हुई बदनामी

अलवर. ग्राम पंचायत रायबका के एक पूर्व सरपंच ने छह जनों के खिलाफ दूष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपए ऐंठने का मामला दर्ज कराया है।

अरावली विहार थाना पुुलिस के अनुसार रायबका के पूर्व सरपंच शेर मोहम्मद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह प्रोपर्टी का काम करता है। नगला रायसीस सरपंच खिल्लू, कटोरीवाला कुआं निवासी मदनलाल पंजाबी व अरशद खां, सरपंच रज्जाक खां व चांदोली निवासी सूबेदार व शालीमार के पास के निवासी श्योराज के साथ उसका ढाई बीघा जमीन को लेकर सौदा हुआ, जिसमें बाद में विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने पहले जमीन छीनने को लेकर दवाब बनाया। बाद में उन्होंने पहले एक महिला से उसके मोबाइल पर मैसेज कराया।

इसके बाद उसकी महिला से बातचीत शुरू हो गई। महिला ने उसे अपने चुंगल में फंसाकर 24 जुलाई को नयाबास पेट्रोल पम्प के पास बुलाया, जहां से वह महिला के साथ जयपुर गया। लौटते समय दादर टोल नाके के पास इन सभी ने उसे रोक लिया और मारपीट की। बाद में महिला भी इनके साथ चली गई। इसके बाद इन सभी का उसके पास फोन आया कि तेरी महिला के साथ वीडियो बना ली है। ऐसा कहकर उन्होंने उससे पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा आरोपी गिरफ्तार

मुण्डावर. थाना पुलिस ने करीब एक माह पूर्व गांव गुसाइयों की ढाणी स्थित मंदिर से दानपात्र चोरी करने के आरोप में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव गुसाइयों की ढाणी स्थित बाबा धूमपुरी के मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में बुधवार को दूसरे आरोपी भीमसिंह पुत्र जसराम जोगी निवासी नांगल उदिया को गिरफ्तार किया है। इससे कुछ दिनों पूर्व एक आरोपी रविन्द्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी नांगल उदिया को गिरफतार किया गया था।