30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bansur: ‘इधर-उधर से चल रहा परिवार का खर्चा…’, सोशल मीडिया पर ASI ने सुनाई पीड़ा, 16 महीने से नहीं मिली सैलरी

Bansur ASI Krishana Kumar: बानसूर में तैनात एएसआई कृष्ण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 16 महीने से वेतन नहीं मिलने की पीड़ा जाहिर की है। वीडियो में एएसआई कहते नजर आ रहे हैं कि लंबे समय से सैलरी नहीं मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

Mar 30, 2026

ASI Krishana Kumar

ASI की वायरल वीडियो से ली फोटो: पत्रिका

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर ASI कृष्ण कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि 16 महीने से मुझे वेतन नहीं मिल रहा। ऐसे में पुलिसिंग कैसे होगी। 25 मार्च की घटना है और अब मेरा मेडिकल करवा रहे हैं।

दरअसल, 25 मार्च की रात करीब 9:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बहरामका बास गांव में एनिकट निर्माण की साइट पर काम कर रहे इंजीनियर से 2 लाख रुपए की लूट हो गई है। मौके पर एएसआइ कृष्ण कुमार गए थे। वहां जाकर ठेकेदार ने कहा था कि लूट का मामला नहीं है।

एक युवक धमकी देकर गया है। उसके बाद एएसआइ कृष्ण कुमार ने धमकी देने वाले युवक को फोन पर धमकाया था। इस दौरान कृष्ण कुमार ने गाली-गलौज की थी, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद एएसआइ कृष्ण कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। एएसआइ कृष्ण कुमार के शराब के नशे में होने की सूचना के बाद उनका मेडिकल भी करवाया गया था ।

16 महीने से नहीं मिली सैलरी

वायरल वीडियो में एएसआइ कृष्ण कुमार कह रहे हैं कि 25 मार्च रात की घटना मामूली थी । लूट की झूठी सूचना देने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । मुझे लाइन हाजिर कर दिया । जबकि 16 महीने से मुझे वेतन नहीं मिल रहा है । ऐसे में पुलिसिंग कैसे होगी । वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का खर्चा इधर-उधर से चल रहा है ।

वीडियो में वेतन नहीं मिलने के बारे में पूछने पर एएसआइ एएसआइ कृष्ण कुमार कहते हैं कि इस बारे में अधिकारियों से पूछो कि मुझे वेतन क्यों नहीं दे रहे हैं । एएसआइ ने बताया कि 25 मार्च की घटना है और शनिवार को मेरा मेडिकल करवा रहे हैं । एएसआइ कृष्ण कुमार को पहले भी लाइन हाजिर किया जा चुका है ।

इस बारे में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जिला बदलने के बाद पुराने जिले अलवर से एएसआइ कृष्ण कुमार की ओर से एनओसी नहीं लाई गई है । नए जिले में आने के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण उनकी सैलरी रुकी है ।