
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के गांवों में नियुक्त विलेज वॉलिन्टेयर की मेहनत अब रंग लाने लगी है।
नीमराणा के समीप नानकबास में कार्यरत विलेज वॉलिन्टेयर मोनिका यादव ने गांव में रहने वाले अनुप यादव की पत्नी पूजा बाई के बेटी होने पर जन्मोत्सव का आयोजन करवाया।
मोनिका ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में अब बदलाव आने लगा है, बालिका की दादी ने पहले तो इसका विरोध किया लेकिन समझाइश के बाद वह बेटी के जन्म की खुशियां मनाने में शामिल हो गई। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाआंें के अलावा पूर्व सरपंच रघुवीर व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि मौजूद थी।
इसी तरह से कठूमर के टीकरी गांव में कार्यरत विलेज वॉलिन्टेयर मिथलेश ने भी मंगलवार को यहां स्थित पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को बेटियों के घटते लिंगानुपात के बारे में बताया।
उन्होंने सभी महिलाओं को बेटी होने पर खुशियां मनाने तथा लिंग जांच नहीं कराने की बात कही। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया तथा उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।
Published on:
09 Aug 2016 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
