7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल की भावना से खेलने का दिया संदेश, युवाओं ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने लगाई दौड़, छात्राओं ने भी दिखाया जोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Himanshu Sharma

•

Updated: 15 Feb 2018, 11:28 AM IST

sports competition organised in alwar

अलवर राजर्षि महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की बात कही। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. गंगाश्याम गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्तर्गत पुरुष वर्ग की100 मीटर दौड़ में सचिन शर्मा प्रथम, शाहरुख खान द्वितीय व कुलदीप चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सचिन शर्मा प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय व अंशुल यादव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में राहुल यादव प्रथम, आसिफ खान द्वितीय व धर्मेन्द्र भूरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लम्बी कूद में राजेश कुमार जोगी प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय व अशुंल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट की स्पर्धा में सौरभ रैना प्रथम, मोहित चौधरी द्वितीय व सचिन कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में सौरभ रैना प्रथम, विश्वेन्द्र ङ्क्षसह चौधरी द्वितीय, राजेश वर्मा व प्रभात कुमार तृतीय स्थान पर एवं जैवलीन थ्रो में हरेन्द्र सिंह चौधरी प्रथम, विश्वेन्द्र सिंह चौधरी द्वितीय व संजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार प्रतियोगिता के महिला वर्ग की100 मीटर दौड़ में नीतू मीणा प्रथम, सुमन द्वितीय व भावना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में आशा चौधरी प्रथम, रवीना कंवर द्वितीय व शिखा गांधी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में रवीना कंवर प्रथम, निशा यादव द्वितीय व लक्ष्मी मीणा तृतीय स्थान पर रही। जबकि लम्बी कूद में सुमन प्रथम, नीतू मीणा द्वितीय व लक्ष्मी मीणा तृतीय स्थान पर रही। वहीं शॉट पुट में अपर्णा चौधरी व असमा प्रथम, प्रियंका प्रजापत द्वितीय एवं रश्मि चौधरी तृतीय तथा डिस्कस थ्रो में रश्मि चौधरी प्रथम व प्रियंका प्रजापत द्वितीय स्थान पर रही।

इधर राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत बुधवार को महिला व पुरुष वर्ग की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। महाविद्यालय के खेल प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्तर्गत 100 मीटर दौड़ में मुकुल शर्मा प्रथम, हरप्रीत सिंह द्वितीय व हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में पलक जैन प्रथम, मनप्रीत कौर द्वितीय व स्नेहा सिंघल तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में मुकुल शर्मा प्रथम, 3 वन शर्मा द्वितीय व हरप्रीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में पलक जैन प्रथम, मनप्रीत कौर द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान पर रही। वहीं महिला वर्ग की लम्बी कूद में भारती प्रथम, कल्पना द्वितीय व पूजा बाई तृतीय एवं गोला फैंक में कल्पना प्रथम, भारती द्वितीय व निशा सैनी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, जतिन अरोड़ा द्वितीय व अंकित तृतीय एवं भाला फैंक में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।