अलवर. देव जलझूनी एकादशी पर जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में ठाकुरजी की डोले निकाले गए। इस दौरान पालकियों को सजाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए। उपवास रखा एवं प्रसाद का वितरण किया।
माचाडी (राजगढ़). माचाडी सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों से ठाकुरजी के डोले निकाले। कस्बे के बावन देवजी मंदिर पर दाऊजी, सीतारामजी, खोखरा, स्वामी का, मस्ताका, बावडी वाले हनुमान सहित अनेक मंदिरों के ठाकुरजी बावन देव मंदिर पहुंचे। वहां से डोल यात्रा पीलिया कुंड पहुंची। जहां ठाकुरजी को स्नान कराया। वस्त्र बदले गए।
अकबरपुर . कस्बे में जलझूलनी एकादशी आस्था पूर्वक मनाई। मंदिरों से डोल यात्राएं निकली। पूजा अर्चना कर उपवास खोला। अकबरपुर जोहड पर की पूजा अर्चना। अकबरपुर कस्बे में करीब छह मंदिरों से डोले निकाले ग। महिलाओं ने डोलो के नीचे से निकाल कर मन्नत मांगी।
शान से निकली ठाकुरजी की सवारी
कठूमर. कस्बे खेड़ली के पंचायती मंदिर,गोपालजी मंदिर, गणेश मंदिर, राम मंदिर सहित कई मंदिरों से ठाकुरजी की बैंडबाजे के साथ पालकी निकाल कर नगर भ्रमण कराया। महिलाओं श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। ठाकुरजी की पालकी की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के बाद पालकियां शनिदेव मंदिर पर पहुंच थी। श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। प्रसादी व चरणामृत वितरण के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।