2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अलवर की वादियों में गूंजे जोधपुरिया देवधाम के जयकारे …. देखें वीडियो ….

रामगढ़. कस्बे से टोक जिले में स्थित भगवान श्रीदेव धाम जोधपुरिया मंदिर के लिए भक्तों की ध्वजा यात्रा सोमवार को रवाना हुई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने बताया कि यह 21वीं ध्वज यात्रा 20 सितंबर को धाम पर पहुंच ध्वजा चढ़ाएंगे। रामगढ़ के नौगांवा, वारिशपुर, देवीकाथान, सेंथली, मारकपुर आदि गांवों के भक्त इस यात्रा में शामिल हुए।इस अवसर पर रामगढ़ कस्बेवासियों व अधिवक्ताओं ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान एडवोकेट दिनेश शर्मा, धीरङ्क्षसह, धर्मवीर गुर्जर, सियाराम गुर्जर, राजवीर पटवारी, मु

Google source verification

अलावड़ा. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के गुर्जर समाज की ओर से आराध्य देव भगवान श्रीदेवनारायण की सातवीं जन्म उत्सव के उपलक्ष पदयात्रा सोमवार को अलावड़ा से डीजे की धुन के साथ रवाना हुई। देवनारायण मंदिर के अध्यक्ष सुंदरलाल ङ्क्षसह गुर्जर, सिकंदर गुर्जर ने बताया कि आसपास क्षेत्र से गुर्जर समाज हर वर्ष देवनारायण धाम के लिए ध्वज पैदल यात्रा टोंक जिले में सबसे बड़े मंदिर जोधपुरिया धाम के लिए रवाना होते हैं।
पदयात्रा सुबह 9 बजे अलावड़ा सीनियर सैकंडरी स्कूल के पास स्थित देवनारायण मंदिर से गुर्जर समाज के हीरालाल गुर्जर, महाराज गुर्जर, चेतराम गुर्जर, राम ङ्क्षसह, बल्लूराम, सियाराम गुर्जर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रवाना किया। पदयात्रा में शामिल महिलाएं-पुरुष डीजे की धुन व धार्मिक भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान देवनारायण की झांकी सजाई गई। मुख्य रास्तों में यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। महिलाएं भी ध्वज लेकर रवाना हुई कलाकारों ने मंदिर में देर शाम को भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने आराध्य देवनारायण भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी। पदयात्रा 20 सितंबर को देवनारायण भगवान के दरबार में पहुंचेगी और ध्वज चढ़ाएंगे।
रामगढ़. कस्बे से टोक जिले में स्थित भगवान श्रीदेव धाम जोधपुरिया मंदिर के लिए भक्तों की ध्वजा यात्रा सोमवार को रवाना हुई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने बताया कि यह 21वीं ध्वज यात्रा 20 सितंबर को धाम पर पहुंच ध्वजा चढ़ाएंगे। रामगढ़ के नौगांवा, वारिशपुर, देवीकाथान, सेंथली, मारकपुर आदि गांवों के भक्त इस यात्रा में शामिल हुए।इस अवसर पर रामगढ़ कस्बेवासियों व अधिवक्ताओं ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान एडवोकेट दिनेश शर्मा, धीरङ्क्षसह, धर्मवीर गुर्जर, सियाराम गुर्जर, राजवीर पटवारी, मुंशी गुर्जर, धीरङ्क्षसह गुर्जर, रतन गुर्जर, लखन पटेल, शिवराम पटेल, भरत पटेल आदि मौजूद रहे।