16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग दंपती ने बहू और पोतियों के खिलाफ थाने में दर्ज कराया केस, कहा- घर नाम करवाने के लिए करते हैं मारपीट  

बीरबल सैनी ने अपनी बहू और पोतियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर के अरावली विहार थाने में 76 वर्षीय बीरबल सैनी ने अपनी बहू और पोतियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बीरबल के सबसे बड़े बेटे की 6 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी पत्नी और बेटियां बीरबल और उनकी पत्नी के साथ रहती हैं। पति की मृत्यु के बाद से बहू ने मकान को अपने नाम करवाने की कोशिश की और इसी विवाद में बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट करने लगी।

बहू द्वारा परेशान किए जाने से बुजुर्ग दंपती को अपने ही घर में सीसीटीवी लगवाना पड़ा। बहू और पोतियों का व्यवहार इतना खराब हो गया कि बुजुर्ग दंपती को अपने कमरे से निकलने में भी डर लगने लगा। पोतियों ने भी अपने दादा-दादी के साथ मारपीट में अपनी मां का साथ दिया। परेशान होकर बुजुर्ग ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।