15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

भगवान शिव की भक्ति में डूबे कस्बेवासी, नव विवाहितों ने चढ़ाई जोड़े की जेघड़

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कस्बे सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल छाया है। पिनान में महिलाओं व पुरुषों ने शिवालयों में शिव की आराधना की। वहीं नव विवाहितों ने भगवान भोलेनाथ को जोड़े की जेघड़ चढ़ाकर मन्नत मांगी। भगवान भोले को उनकी पसंद के पकवान बनाए गए। इसके साथ ही बिल्व पत्र आंक धतूरे अर्पित किए नई पोशाक से सभी मूर्ति का श्रृंगार किया गया। वही गायक कलाकारों ने भगवान भोले के विभिन्न स्वरूपों का बखान करते हुए माता गौरा के द्वारा की गई पूजा अर्चना और उनके विवाह संस्कार को गाते हुए बताया पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को सभी शिव मंदिर शिवालय में सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।

Google source verification