21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने फिर खाया पलटा, छाए बादल, बूंदाबांदी हुई

अलवर. जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तेज धूप के बाद बुधवार सुबह जिले में बादल छाए रहे। विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

jitendra kumar

Mar 09, 2023

मौसम ने फिर खाया पलटा, छाए बादल, बूंदाबांदी हुई

मौसम ने फिर खाया पलटा, छाए बादल, बूंदाबांदी हुई

अलवर. जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तेज धूप के बाद बुधवार सुबह जिले में बादल छाए रहे। विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा।

बारिश से किसानों को नुकसान

जिले में इस समय सरसों की कटाई जोरों पर है, अगर इस समय बरसात होती है तो सरसों की फसल के लिए विष के समान है। इस समय बरसात के साथ ओले आने की संभावना अधिक होती है। साथ ही बरसात के आने से गेहूं और जौ में नुकसान हो सकता है।

मौसम ने फिर खाया पलटा, छाए बादल, बूंदाबांदी हुई

दिन भर बादल छाए रहे। शहर में बूंदाबांदी भी हुई। शाम को काली घटाओं का ईटाराणा ओवर ब्रिज से लिया गया चित्र।