17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह है प्यार….शादी में हुई दोस्ती के बाद मौसी के लड़के के साथ भागी दो बच्चों की मां…पढ़ें यह न्यूज

आरोपी प्रेमी को पकड़कर विवाहिता पक्ष ने पीटा, पुलिस ने 7 जनों को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

गोविन्दगढ़. एक गांव से दो बच्चों की मां अपने से उम्र में 5 वर्ष छोटे युवक के साथ फरार हो गई। आरोपी रिश्ते में मौसी का लड़का बताया जा रहा है। विवाहिता और प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में सात-आठ लोगों कोे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार विवाहिता के भाई ने क्षेत्र से संबंधित थाने की चौकी पर 13 जुलाई को बहन की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। साथ ही परिजन विवाहिता को विभिन्न स्थानों पर ढूंढ़ रहे थे। इसी बीच अलवर के एक थाना क्षेत्र में मिलने पर परिजन आरोपी युवक व विवाहिता को वहां से उठा ले गए और एक गांव के समीप युवक के साथ बहरमी से मारपीट कर दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी घायल युवक को पास के सीएचसी में पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। युवक के परिजनों की ओर से अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है।

शादी में मिले थे

पुलिस ने बताया कि विवाहित और युवक कुछ दिन पूर्व एक शादी में मिले थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। युवक रिश्ते में विवाहिता की मौसी का लड़का लगता है। मामले में क्षेत्र से संबंधित चौकी प्रभारी रमेश मीणा का कहना है कि सवेरे फोन पर सूचना मिली कि 8-10 लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो करीब 23 वर्षीय एक युवक घायल मिला, जिसे तत्काल पास के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया। इस घटना में करीब साथ से आठ लोगों को शांति-भंग में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि 13 जुलाई को एक विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस मामले में युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।