
अलवर। मलबे से टाइल बनाने वाले प्लांट (सीएंडडी) संचालन के लिए टेंडर फाइनल हो गया है। अब संबंधित फर्म से नगर निगम ने कहा है कि वह काम शुरू कर दे। निगम के मुताबिक मार्च में काम शुरू हो जाएगा। दो से तीन माह में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सीएंडडी प्लांट के लिए अग्यारा में ही 18 हजार वर्ग मीटर जगह यूआईटी ने दी थी। उसके बाद नगर निगम ने प्लांट संचालन के लिए फर्म का चयन टेंडर के जरिए किया। एनसीआर में अलवर के आने से यहां कचरा निस्तारण प्लांट व सीएंडडी प्लांट का संचालन होना जरूरी है।
इसी को देखते हुए सीएंडडी प्लांट के लिए फर्म का चयन हुआ। बताते हैं कि प्लांट संचालन में 5 से लेकर 8 करोड़ तक का खर्च आ सकता है। संसाधन व मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही नगर निगम ठोस कचरा एकत्रीकरण के लिए जगह तलाश रहा है, जहां यह मलबा एकत्रित होगा और वहीं से नियमित प्लांट तक पहुंचाया जाएगा।
सीएंडडी प्लांट के संचालन के लिए फर्म से कहा गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। कोशिश है कि दो माह में ही पूरा काम हो जाए।
-जीतेंद्र सिंह नरूका, आयुक्त, नगर निगम
यह भी पढ़ें
Updated on:
01 Mar 2025 02:13 pm
Published on:
01 Mar 2025 02:13 pm
