30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघ व बघेरे देख रोमांचित हुए पर्यटक…. देखें वीडियो

स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को पार्क भ्रमण करवाया गया। सरिस्का पार्क भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी सरिस्का जितेंद्रसिंह चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों एवं वनस्पति के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने सांभर, चीतल, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि वन्य जीवों को देखा। सरिस्का में सुबह एवं शाम की पारी में सभी पर्यटक वाहन पर्यटकों से भरे नजर आए। सुबह की पारी में धानका वन क्षेत्र में बाघ एसटी 21 को देखकर पर्यटक काफी खुश नजर आए।

Google source verification

अकबरपुर. तीन महीने की रोक के बाद सरिस्का अभयारण्य को फिर पर्यटकों के लिए रविवार से खोल दिया। पहले ही दिन वन्य जीवों को देखने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह सरिस्का सदर गेट पर वन विभाग के अधिकारियों ने यहां आए पर्यटकों का स्वागत किया। जंगल भ्रमण के दौरान बाघ एसटी-21 के दीदार कर पर्यटक रोमांचित हो गए।

अभयारण्य मानसून सत्र में बंद होने के बाद 1 अक्टूबर से वन्य जीव सप्ताह एवं पर्यटन सत्र के शुरुआत के प्रथम दिन सुबह सदर गेट सरिस्का पर उपवन संरक्षक बाघ परियोजना सरिस्का अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने फीता काटकर एवं वन्य जीव सप्ताह 2023 पोस्टर का विमोचन कर वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत की। सरिस्का अभयारण्य के भ्रमण पर आए पर्यटकों का सदर गेट सरिस्का, टहला गेट, प्रताप बंध गेट पर आए पर्यटकों के तिलक लगाकर एवं माला डालकर स्वागत किया।

इसके उपरांत थानागाजी कस्बे में उपवन संरक्षक बाघ परियोजना सरिस्का के सुगड सिंह, पुलिस उप अधीक्षक थानागाजी अभिषेक कुमार, तहसीलदार थानागाजी एवं सरिस्का टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के दिनेश दुर्रानी ने स्कूली छात्र-छात्राओं की वन एवं वन्य जीव सुरक्षा एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया।छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को कराया पार्क भ्रमण

स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को पार्क भ्रमण करवाया गया। सरिस्का पार्क भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी सरिस्का जितेंद्रसिंह चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों एवं वनस्पति के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने सांभर, चीतल, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि वन्य जीवों को देखा। सरिस्का में सुबह एवं शाम की पारी में सभी पर्यटक वाहन पर्यटकों से भरे नजर आए। सुबह की पारी में धानका वन क्षेत्र में बाघ एसटी 21 को देखकर पर्यटक काफी खुश नजर आए।

ByRamkaran Katariya