9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की रही रेलमपेल, ट्रेनों में रही भारी भीड़

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 07, 2018

Trains Full On Diwali 2018

दिवाली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की रही रेलमपेल, ट्रेनों में रही भारी भीड़

अलवर. दिवाली के दिन देश ही नहीं विदेशों से भी लोग अपने गांव, कस्बे व शहर में पहुंचते हैं। तभी तो पिछले तीन दिनों से ट्रनों में जगह नहीं मिल रही है। यात्री रेलमपेल आ-जा रहे हैं।
टिकट बुकिंग भी फुल चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को मुश्किल हो रही है। अधिकतर ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। कुछ दिन पहले ही सीट बुकिंग कराने वाले खुद को सहज मजसूस कर रहे हैं। बहुतों को ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण बसों में जाना पड़ रहा है। सीटें फुल होने के कारण इस समय ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पा रही हैं।

जाब्ता लगाया

ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री अलवर आ रहे हैं और अलवर जिले से भी बड़ी संख्या में लोग दूसरी जगह अपने घरों पर पहुंच रहे हैं। जिसके कारण जीआरपी व आरपीएफ ने अतिरिक्त सुरक्षा जाब्ता भी लगाया है। कहीं कोई संदिग्ध नजर आता है तो उससे पूछताछ की जा रही है। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। जिनकी पूरे रेलवे जंक्शन पर नजर रहती है।