13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में इस साल शुरू होंगे दो नए ITI कॉलेज, चार ट्रेड में मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

अलवर जिले में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार नई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

representative picture

अलवर जिले में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार नई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित किए जा रहे हैं। इन संस्थानों के शुरू होने से जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

अलवर में वर्तमान में लगभग 18 आईटीआई संचालित हैं। चार नई आइटीआइ बनने के बाद इनकी संख्या बढ़कर करीब 22 हो जाएगी, जिससे जिले में तकनीकी शिक्षा का दायरा और विस्तृत होगा। गौरतलब है कि अलवर जिला औद्योगिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां कई औद्योगिक इकाइयां और फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जहां प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की लगातार मांग रहती है। ऐसे में युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

यहां बन रही हैं नई आईटीआई

  • साहडोली रामगढ़ में 9 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से नई आइटीआइ का निर्माण किया जा रहा है। इस संस्थान में चार ट्रेड शुरू किए जाएंगे। निर्माण कार्य इसी वर्ष 31 अगस्त तक पूरा होने की संभावना है।
  • उमरैण के सिरमौली में भी 9 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से नए आइटीआइ भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन इसी वर्ष 30 जून तक बनकर तैयार होने की संभावना है। यहां भी चार ट्रेड शुरू किए जाएंगे।
  • खैरथल-तिजारा जिले के हरसौली में भी 9 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से निर्माण हो रहा है। इसमें भी चार ट्रेड शुरू किए जाएंगे और इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष 31 अगस्त तक पूरा होने की संभावना है।
  • बहरोड़-कोटपूतली क्षेत्र में 10 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। यह संस्थान फरवरी, 2027 तक बनकर तैयार होगा। यहां सर्वाधिक आठ ट्रेड संचालित किए जाने की योजना है।

स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी तकनीकी शिक्षा

नई आइटीआइ खुलने से विद्यार्थियों अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, वेल्डिंग वर्कशॉप या अन्य तकनीकी कार्य शुरू कर अपना स्वयं का व्यवसाय भी स्थापित कर सकते हैं।

अलवर जिले में दो, बहरोड़ कोटपूतली व खैरथल तिजारा में एक-एक आइटीआइ भवन तैयार हो रहा है। तीन इसी साल बनकर तैयार हो जाएंगे और एक के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है - सतीश कुमार, प्रभारी अधिकारी, आरएसआरडीसी