6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूआईटी का नया कार्यालय ऐसा होगा

नगर विकास न्यास (यूआईटी) दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट धरातल पर उतारने की तैयारी कर रहा है। यूआईटी के नए कार्यालय व कन्वेंशन सेंटर का डिजाइन तैयार हो गया है। ये बजट बैठक में पास होंगे। इसके अलावा कंपनी बाग में बेसमेंट पार्किंग बनाने के लिए दोबारा टेंडर हो गया नहीं, इस पर भी बैठक में मंथन होगा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

Feb 28, 2024

यूआईटी का नया कार्यालय ऐसा होगा

यूआईटी का नया कार्यालय ऐसा होगा

यूआईटी के नए भवन व कन्वेंशन सेंटर का डिजाइन तैयार...बजट बैठक का इंतजार
- ये दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, दोनों पर खर्च होंगे करीब 50 करोड़ रुपए

- एक साल से अटके हुए थे ये प्रोजेक्ट, कंपनी बाग की बेसमेंट पार्किंग का भी दोबारा होगा टेंडर

नगर विकास न्यास (यूआईटी) दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट धरातल पर उतारने की तैयारी कर रहा है। यूआईटी के नए कार्यालय व कन्वेंशन सेंटर का डिजाइन तैयार हो गया है। ये बजट बैठक में पास होंगे। इसके अलावा कंपनी बाग में बेसमेंट पार्किंग बनाने के लिए दोबारा टेंडर हो गया नहीं, इस पर भी बैठक में मंथन होगा।
यूआईटी की ओर से पिछले साल अपने कार्यालय के लिए नया भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। इस भवन पर 23 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मथुरा के इंजीनियरों की ओर से डिजाइन आदि तैयार करवाया गया है। बताते हैं कि यूआईटी का नया भवन ऐसा होगा, जिसमें गर्मी का कम से कम असर होगा। उसकी दीवारों को उसी अंदाज में बनाया जाएगा। ये प्रस्ताव पिछली बैठक में लाया गया था लेकिन डिजाइन उस दौरान फाइनल नहीं हुआ था।

अंडरपास भी बनेगा
इसी तरह बहरोड़ मार्ग पर कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव था। इसके लिए जगह देखी गई लेकिन ये प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाई। अब यूआईटी ने इसके भवन का भी डिजाइन तैयार किया है। ये भवन सड़क के दोनों ओर होगा। अंडरपास भी बनेगा। हस्तकला से जुड़े लोगों को यहां अपने उत्पादों को बिक्री करने का मौका मिलेगा। यहां देश-दुनियाभर के हस्तशिल्पी आ सकेंगे। मेले आदि का भी आयोजन हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कंपनी बाग में बेसमेंट बनाने का भी प्रस्ताव आगे बढ़ाया जा रहा है।

यूआईटी के नए भवन व कन्वेंशन सेंटर का डिजाइन तैयार हो गया है। बजट बैठक में रखे जाएंगे। कंपनी बाग की बेसमेंट पार्किंग पर भी बैठक में बात होगी।
- योगेंद्र कुमार, एक्सईएन, यूआईटी