3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर 15 किलो चांदी चोरी की

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रात को चोरों ने ओम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर 15 किलो चांदी चुरा ली। CCTV फुटेज में चोर आराम से चोरी करते दिख रहा है।

Google source verification

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना सामने आई है, जहां रात को चोर ने ओम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर 15 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब दुकान के चौकीदार ने रात करीब 2 बजे ज्वेलर मुकेश खंडेलवाल को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

दुकान में लगे CCTV फुटेज में देखा गया कि चोर पूरी बेफिक्री से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली जैसे त्योहार के समय सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, लेकिन चोरों के बेखौफ होने से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है, और वे शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।