30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : एम्बुलेंस हटाने को लेकर अलवर में ड्राइवर और सफाईकर्मी में विवाद, पुलिस देखती रही ड्राइवर पिटता रहा

एम्बुलेंस कर्मी ने पहले सफाई कर्मी को लोहे की रॉड से मारा। सफाई कर्मियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर को जमकर पीटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

aniket soni

•

Updated: 10 Oct 2017, 4:28 PM IST

Controversy in driver and sweeper in Alwar

Controversy in driver and sweeper in Alwar







अलवर.

राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में ट्रोमा सेंटर के बाहर सोमवार सुबह एम्बुलेंस हटाने को लेकर सफाई कर्मी व एम्बुलेंस ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। एम्बुलेंस कर्मी ने पहले सफाई कर्मी को लोहे की रॉड से मारा। उसके बाद सफाई कर्मियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर को जमकर पीटा। देर शाम दोनों पक्षों मंे समझौता होने की सूचना मिली।

एक एम्बुलेंस कर्मी मरीज को लेकर सामान्य अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में आया था। ट्रोमा सेंटर के बाहर मंगल नाम का सफाई कर्मी सफाई कर रहा था। उसने ड्राइवर से एम्बुलेंस हटाने के लिए कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर ड्राइवर ने एम्बुलेंस में रखी लोहे की रॉड से मंगल पर हमला कर दिया।

घायल मंगल ने अपने साथियों को इसकी सूचना दी। बड़ी संख्या में सामान्य, जनाना व शिशु अस्पताल के सफाई कर्मी जमा हो गए। सभी ने मिलकर ड्राइवर को जमकर पीटा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सफाई कर्मी पुलिस के सामने ड्राइवर को पीटते रहे। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों के बीच बचाव करने पर ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घायलों की हालत ठीक है। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

पुलिस नहीं कर रही मामला दर्ज


प्रतापगढ़ थाना पुलिस एक महिला की ओर से दी गई शिकायत को दर्ज नहीं किया जा रहा है जिससे परेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। पुलिस थाना प्रतापगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उसके ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसका विवाह कम उम्र में कर दिया था। वहीं शादी के बाद से ही ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। इस दौरान ससुर ने उसके साथ कई बार जोर जबरदस्ती व छेड़छाड़ कर उसे प्रताडित किया। इस मामले में पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया है।