अलवर पत्रिका के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आचार्य हस्ती चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहरवासियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की और आवश्यक परामर्श व दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराईं। शिविर में सामान्य रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग आदि विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं दी गईं। अलवर पत्रिका के इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की और कहा कि समाजसेवा की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। पत्रिका की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर समाजहित में ऐसे आयोजनों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।