
अलवर के प्रतापगढ़ वन नाका प्रतापगढ़ के अधीन भड़ाज गांव के बांध के पास पडाक छापली की तरफ जंगल में एक पेड़ पर फंसने से बघेरे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बघेरे को पेड़ से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। वनपाल रामवतार मीना ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक बघेरा बांध के पास एक पेड़ पर लटका हुआ है, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं है। सूचना मिलते ही टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
जब तक पेड़ पर लटक रहे बघेरे की मौत हो चुकी थी। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा मृत ढाई वर्षीय बघेरे को लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय थानागाजी पहुंचे। जहां उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मृत बघेरे का चिकित्सा दल से पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें:
Alwar News: अस्पताल में करंट लगने से नर्सिंग स्टाफ की दर्दनाक मौत
Updated on:
17 May 2025 02:53 pm
Published on:
17 May 2025 02:53 pm
