
अलवर में तीज पर्व के उपलक्ष्य में एक प्रयास संस्था द्वारा कंपनी बाग के समीप एक होटल में तीज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में अलवर के अलावा दिल्ली, गुजरात और बंगाल से आई महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए गए हैंडीक्राफ्ट आइटम्स की स्टॉल लगाकर अपना हुनर प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी में पारंपरिक सजावटी सामग्री, कपड़े, ज्वेलरी, गृह सज्जा की वस्तुएं और लोककलाओं से जुड़ी अनेक आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध थीं। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं, प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचीं।
खरीदारों की भीड़ से स्टॉल लगाने वाली महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रदर्शनी के माध्यम से न केवल महिलाओं को अपने हुनर को मंच मिला, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल हुई।
संस्था ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर की महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने हुनर को लोगों तक पहुंचाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। संस्था द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजनों की योजना बनाई जा रही है।
Updated on:
26 Jun 2025 03:28 pm
Published on:
26 Jun 2025 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
