खुदनपुरी निवासी कोमल भारती, नेहा भारती और मुस्कान तीनों हॉकी की पारंगत खिलाड़ी हैं। कोमल हाल ही में उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्षीय वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी घोषित की गई। वहीं, नेहा 14 वर्षीय टीम की कप्तान हैं, जबकि मुस्कान इसी टीम की खिलाड़ी रही हैं।