
महिलाओं ने ये कहां की बदल दी सरकार
पुरुषों से महिलाएं कहीं कम नहीं हैं। जब-जब महिलाओं ने अपनी ताकत का अहसास कराया, तब-तब सरकारें हिल भी गईं और बदल भी गईं। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 23 विधानसभाओं में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट दिए। इस बार भी महिलाएं बंपर वोटिंग के लिए तैयार हैं। अलवर में भी राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, कठूमर में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से 0.5 फीसदी ज्यादा रहा।
इस तरह बदली हैं सरकारें
4 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 74.53 प्रतिशत और महिलाओं का 74.72 प्रतिशत रहा। यानी 0.19 फीसदी मतदान महिलाओं ने ज्यादा किया। वहीं वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पुरुष मतदान 74.67 प्रतिशत और महिला मतदान 74.75 प्रतिशत रहा, जिसमें डाक मतपत्र भी शामिल थे। यानी 0.08 फीसदी महिलाओं ने ज्यादा मत डाले। जानकारों का कहना है कि वर्ष 2018 में महिलाओं ने महज 0.08 प्रतिशत ज्यादा वोट डाले तो सरकार प्रदेश में बदलकर कांग्रेस के हाथ में आ गई थी। उसी तरह वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में इन्हीं महिला वोटरों ने पुरुषों से 0.19 फीसदी ज्यादा वोट करके कांग्रेस सरकार को बदल दिया और सत्ता में भाजपा काबिज हो गई। अब सामने लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों की नजरें महिला वोटरों पर पूरी तरह लगी हैं। हर दिन बड़े दल वोटों का गणित लगाने में जुटे हैं। उनका तर्क है कि यदि महिला वोटरों पर पार्टियां अपना प्रभाव जमा पाती हैं तो वह पुरुषों के वोट भी उनके खेमे में ला सकती हैं।
प्रदेश की इन सीटों पर महिलाओं ने की बंपर वोटिंग
विधानसभा पुरुष महिलाएं
डीडवाना 94919 99083
ब्यावर 89169 90764
लक्ष्मणगढ़ 102886 109815
बांसवाड़ा 113637 114033
फतेहपुर 86907 92387
लाडनूं 93228 98719
सोजत 83930 84114
सिरोही 99476 101462
सलूंबर 104995 106258
डूंगरपुर 95372 96171
आसपुर 96374 102654
अलवर में महिला वोटर
विधानसभा महिलाएं कुल वोटर
तिजारा 122286 260509
किशनगढ़बास 120935 254345
मुण्डावर 113057 237334
बहरोड़ 110680 232075
बानसूर 117538 251384
थानागाजी 102497 220409
अलवर ग्रामीण 122755 260415
अलवर शहर 125072 261031
रामगढ़ 127258 270496
राजगढ़ 122474 263169
कठूमर 108534 227612
कुल 1290386 2738779
Published on:
31 Mar 2024 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
