
गेहूं की फसल से खेतों मेें छाई हरियाली।
भिवाड़ी. पुलिस जिला भिवाड़ी सहित पड़ोसी राज्य हरियाणा में जैसे-जैसे सर्दी अपना असर दिखा रही है, वैसे ही तापमान में भी गिरावट आती जा रही है। इसका फायदा रबी फसलों को हो रहा है। हवा के साथ बढ़ी सर्दी के बाद क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में ग्रोथ करने लगी है। जिसे देख किसान भी खुश हैं। क्षेत्र सहित हरियाणा के धारूहेड़ा आदि क्षेत्रों में बढ़ती फसलों में हरियाली दूर से ही नजर आने लगी है।
क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सप्ताहभर से जारी हवा के साथ अब सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इधर तापमान में गिरावट होने से किसानों को रबी फसलों में अच्छी पैदावार की उम्मीद है। किसान खुश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि यह मौसम फसल के लिए नवजीवन सा है। सर्दी के बढऩे से लोगों ने भी गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं। सुबह-शाम अलाव के सहारे अपना समय व्यतीत करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी दिनभर शीतलहर चलती रही। ठंड बढऩे से सरसों, गेहूं आदि की फसलों में तेजी से वृद्धि होती है। यह मौसम सभी फसलों के लिए अच्छा है। वही वातावरण भी साफ हो गया। हवा के चलने से स्मॉग गायब हो गई।
Published on:
22 Nov 2022 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
