26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूथ कांग्रेस नेता पर हमले के मामले में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का बेटा गिरफ्तार 

अलवर में कांग्रेस नेता एवं यूथ कांग्रेस पदाधिकारी संदीप ओला पर हुए हमले के मामले में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर में कांग्रेस नेता एवं यूथ कांग्रेस पदाधिकारी संदीप ओला पर हुए हमले के मामले में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के बेटे सुरेंद्र भड़ाना सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। मामला शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को संदीप ओला के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि सुरेंद्र भड़ाना सहित 10 से 15 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये है पूरा मामला

पुलिस को दी रिपोर्ट में पीडि़त ने बताया था कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह हसन खां मेवात नगर स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान सचिन पटेल निवासी तिजारा फाटक का फोन आया, जिसने मिलने की बात कही। संदीप ने उसे चाय की दुकान पर बुला लिया। कुछ देर बाद सचिन पटेल 5-6 बाइकों पर सवार 10-15 युवकों के साथ वहां पहुंचा, तभी सुरेन्द्र भड़ाना भी एक कार से मौके पर आया। आरोप है कि सुरेन्द्र भड़ाना ने संदीप से दो हजार रुपए मांगे।

इनकार करने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फोन-पे का पासवर्ड पूछने लगे। उसने पासवर्ड बताने से मना किया, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और उसकी जेब से एक हजार रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर सुरेन्द्र, अज्जू खान निवासी किशनगढ़, नत्थू खटीक, सचिन पटेल और सचिन गुर्जर सहित 7-8 युवकों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह बेहोश हो गया। जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। उसके नाक, घुटने, हाथ व कमर पर चोटें आई हैं।