9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पानी की समस्या शुरू, मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं, प्रदर्शन किया

पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद भी महिलाएं टंकी से नीचे नहीं उतरी और जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रही।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Feb 26, 2021

Woman Climb On Water Tank For Demand Of Water

राजस्थान में पानी की समस्या शुरू, मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं, प्रदर्शन किया

अलवर. गर्मी की दस्तक के साथ ही राजस्थान के अलवर शहर में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को शहर के वार्ड नम्बर-2 स्थित धोबी घट्टा लाका बस्ती की महिलाएं विजय नगर पम्प हाउस की टंकी पर चढ़ गई। महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक वहां प्रदर्शन किया। पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारियों की समझाइश के बाद महिलाएं टंकी से नीचे उतरी।

धोबी घट्टा लाका बस्ती में पिछले काफी समय पानी का संकट बना हुआ है। पानी की मांग को लेकर बस्ती के लोग कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं और अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे आक्रोशित बस्ती की करीब 30 महिलाएं गुरुवार दोपहर करीब एक विजय नगर पम्प हाउस पर पहुंची और वहां स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने टंकी पर चढकऱ प्रदर्शन किया और टंकी को फोडऩे तक की चेतावनी दी। साथ ही पम्प हाउस के कमरे के दरवाजे को चप्पलों से पीटा। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद भी महिलाएं टंकी से नीचे नहीं उतरी और जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रही। कुछ ही देर में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कमल किशोर नारंग और कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार भी पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश और पेयजल आपूर्ति करने के आश्वासन के बाद महिलाएं टंकी से नीचे उतरी। इस दौरान महिला गीता, अनिता, सुनीता, विमल, अरबेजी, सुमरता व बीना सहित काफी महिलाएं मौजूद रहीं।

सरकारी नल लगवाएंगे

धोबी घट्टा लाका बस्ती में पेजयल सप्लाई नगर परिषद की सिंगल फेज बोरिंग के माध्यम से हो रही थी, जो कि सूख चुकी है। यूआईटी से डिमांड लेकर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए सरकारी नल लगवा दिया जाएगा।

- जगन प्रसाद मीना, अधिशाषी अभियंता, जलदाय विभाग, अलवर।