21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

राठ की धरा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान …. यहां देखें वीडियो ….

बहरोड़. 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस की नकारा सरकार को बदलने की आवश्यकता है। ये बात भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को दिल्ली से जयपुर जाते समय राठ की धरा पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

Google source verification


बहरोड़. 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस की नकारा सरकार को बदलने की आवश्यकता है। ये बात भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को दिल्ली से जयपुर जाते समय राठ की धरा पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि हम राजस्थान में एक टीम की तरह काम करेंगे। मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं और वरिष्ठ नेताओं की निर्देश और मार्गदर्शन के साथ काम करूंगा। कहा की हम सब लोगों को मिलकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाना है और राजस्थान में भ्रष्टाचार की कांग्रेस सरकार को 2023 के चुनाव में उखाड़ के फेंकना है।
आप सब लोगों की ताकत, आप सब लोगों का स्नेह, आप सब लोगों की ²ढ़ इच्छा शक्ति, भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से राजस्थान में सरकार बनाएगी। उनके साथ केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद बालकनाथ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान गाडिय़ों के काफिले से हाइवे पर बार बार जाम लगता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी राव आनन्द के साथ पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के दिल्ली से जयपुर जाते समय दूघेड़ा के पास अलवर उत्तर जिला की और से किए गए स्वागत में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष उम्मेद ङ्क्षसह भाया, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान ङ्क्षसह यादव, नीमराणा प्रधान संतोष यादव, भाजपा नेता रोहिताश यादव, डॉ नीलम यादव, डॉ शानू यादव, सुभाष चंद गुप्ता, महाङ्क्षसह चौधरी, सुरेश यादव, लक्ष्मीचंद यादव,पूर्व जिला पार्षद महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष संजय यादव,पार्षद संजय शर्मा,पार्षद ओम यादव, राधेश्याम बोहरा, उमेश शर्मा, शिवचरण यादव, विजय यादव, जलेङ्क्षसह रावत, देवेन्द्र यादव, हंसराज यादव, बहरोड़, बर्डोद, मांजरी व मांढ़ण मंडल के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत
गया।
इसके बाद बहरोड़ में पूर्व मंत्री डॉ जसवंत यादव व भाजपा नेता मोहित यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला के साथ स्वागत किया। बहरोड़ कस्बे में रमेश रावत के साथ पदाधिकारियों ने और जगदम्बा होटल पर अलवर दक्षिण जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता व अलवर ग्रामीण से एडवोकेट देशराज खरेरा, पूर्व मंत्री हेमङ्क्षसह बढाणा, बन्नाराम मीणा, कपिल वैध ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष जोशी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में $फोटो ङ्क्षखचाने व स्वागत करने को लेकर होड़ लगी रही। इस अवसर पर अलवर, राजगढ़, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोङ्क्षवदगढ़, तिजारा,किशनगढ़बास, से आए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
शाहजहांपुर. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सोमवार को पदभार ग्रहण करने दिल्ली से जयपुर हाइवे मार्ग से जाते समय राज्य की सीमा में प्रवेश करने पर जोशी व साथ आए अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी का मुण्डावर विधायक मंजीत चौधरी, वरिष्ठ युवा नेता इन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष महाङ्क्षसह चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।