28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ पीड़ित भूखे ग्रामीणों से अम्बेडकर नगर डीएम ने कहा, हम जोमैटो सेवा नहीं चला रहे हैं कि, घर-घर खाना पहुंचाएंगे

अम्बेडकर नगर डीएम सैमुअल पॉल एन का एक बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है। डीएम साहेब का बयान इस कद्र रुखा था कि, मदद मांग ने आए बाढ़ पीड़ित चौंक गए। और अपनी कही बात पर उन्हें शर्म आने लगी। पर डीएम साहेब का बयान सुन कई लोगों ने अपनी नाराजगी भी जताई।  

2 min read
Google source verification
बाढ़ पीड़ित भूखे ग्रामीणों से अम्बेडकर नगर डीएम ने कहा, हम जोमैटो सेवा नहीं चला रहे हैं कि, घर-घर खाना पहुंचाएंगे

बाढ़ पीड़ित भूखे ग्रामीणों से अम्बेडकर नगर डीएम ने कहा, हम जोमैटो सेवा नहीं चला रहे हैं कि, घर-घर खाना पहुंचाएंगे

अम्बेडकर नगर डीएम सैमुअल पॉल एन का एक बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है। डीएम साहेब का बयान इस कद्र रुखा था कि, मदद मांग ने आए बाढ़ पीड़ित चौंक गए। और अपनी कही बात पर उन्हें शर्म आने लगी। पर डीएम साहेब का बयान सुन कई लोगों ने अपनी नाराजगी भी जताई। मामला यह था कि, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और टांडा एसडीएम दीपक वर्मा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे। अवसानपुर बाढ़ चौकी में लोगों से व्यवस्था के बारे में पूछताछ कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, इसी दौरान कुछ बाढ़ पीड़ितों ने कहाकि, उनके पास तक राहत सामग्री नही पहुंच पा रही है। इस पर डीएम ने कहा कि, हम कोई जोमैटो सेंटर नही चला रहे हैं, जिसको मदद चाहिए उसको बाढ़ चौकी आना चाहिए। डीएम का इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है।

बाढ़ राहत शिविर का उद्देश्य

अम्बेडकर नगर डीएम सैमुअल पॉल ने बाढ़ग्रसित क्षेत्र से आए राहत शिविर में ठहरे लोगों से कहा, यहां रहने की व्यवस्था है। हम आपको क्लोरीन की गोलियां देंगे। अगर आप किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, डॉक्टर आएंगे और आपको यहां देखेंगे। बाढ़ राहत शिविर का यही उद्देश्य है। साथ ही उन्हें यह भी कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर आप घर पर रह रहे हैं तो हम आपको खाना नहीं भेज सकते। सरकार जोमैटो सेवा नहीं चला रही है।

यह भी पढ़े - रेलवे बिजली समाधान ऐप से तुरंत दूर होंगी बिजली की समस्याएं, जानें और क्या है सुविधाएं

500 मीटर या एक किमी के दायरे में बाढ़ राहत शिविर किए गए हैं स्थापित

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने लोगों से यह भी कहा कि, 500 मीटर या एक किमी के दायरे में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां शौचालय की सुविधा, पेयजल, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर और अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचने का अनुरोध किया। इसके अलावा वहां राहत किट भी बांटी जा रही हैं। अधिकारी की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई लेकिन राज्य सरकार की ओर से अधिकारी के व्यवहार के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़े - इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर यूपी सरकार देगी 1 लाख रुपए की छूट, खुशी से झूमी जनता

Story Loader