
जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल, 15 तक खरीद
अंबेडकरनगर. जिले में गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन ने कुल 95 क्रय केंद्रों क संचालन किया ज रहा है। वहीं किसानों को बेहतर लाभ प्रदान करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। जिले में कुल सात क्रय एजेंसियों के माध्यम से अब तक 95 क्रय केंद्र बनाए गए हैं जो आगामी 15 जून तक खरीद करेंगे। जिले को 58100 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जिसे गुरूवार को पूरा कर लिया गया। 58 हजार 464 मीट्रिक टन खरीद हुई, लेकिन अभी 15 जून तक किसानों से खरीद होगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रूपये के साथ 10 रूपये पल्लेदारी भी रखा गया है। खाद्य विभाग से अकबरपुर के अहरिया, बेवाना, कटेहरी में तिवारीपुर मोड़, भीटी में काही, सूरापुर, टांडा, बसखारी, रामनगर सहित कुल नौ केंद्र स्थापित किए गये हें।
पीसीएफ विभाग के माध्यम से 55 केंद्र बनें। कर्मचरी कल्याण निगम के चार, नेफेड के तीन, पीसीयू एजेंसी द्वारा कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद होने के बाद 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कराने क निर्देश दिया गया है। इस बीच जिलाधिकारी सुरेश कुमार सहित कई नोडल अधिकारियो ने औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास कर रहे हैं।
जिला विपण अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दो सौ प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। तीन करोड़ 84 लाख का भुगतन किसानो का बकाया है, लेकिन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही खातों में भेज दी जाएगी।
Published on:
09 Jun 2018 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
