सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले में स्थित शराब दुकानों के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लॉटरी पद्धति से शनिवार को आबंटन हुआ। इस वित्तीय वर्ष में शासन को शराब दुकानों से करीब 37 करोड़ रुपए की आय होगी। पिछले वर्ष शासन को करीब 32 करोड़ रुपए आय की प्राप्ति हुई थी। दुकानों के आबंटन के दौरान सभाकक्ष में गहमागहमी का माहौल बना रहा। अंबिकापुर की 3 दुकानें अमोलक भाटिया ग्रुप के खाते में गईं, जबकि लक्ष्मी जायसवाल ग्रुप को 2 दुकानें मिलीं।