अंबिकापुर. Bear attack: सूरजपुर जिले के ग्राम टमकी में शुक्रवार की रात भालू ने अपने दो शावकों के साथ एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण घर के समीप कुछ दूरी पर खेत में शौच के लिए गया था। वहीं पर पहले से मेड़ केे नीचे एक भालू अपने 2 शावकों के साथ बैठा था और अचानक ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।