4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक से लौट रहे जीजा-साले के पीछे से यमराज बनकर आई बोलेरो, एक की मौत, दूसरा रायपुर रेफर

अंबिकापुर से काम निपटाकर दोनों लौट रहे थे वापस, इलाज के दौरान पत्नी के भाई की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई मौत

2 min read
Google source verification
Injured

Injured

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के खर्रा नदी पुलिया के पास गुरुवार की शाम अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार जीजा व सालागंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 108 की मदद से भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान पत्नी के भाई की मौत हो गई। वहीं जीजा की स्थित को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रायुपर रेफर कर दिया।


दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ादमाली निवासी 28 वर्षीय हंसलाल यादव अपने जीजा 32 वर्षीय संतोष यादव के साथ गुरुवार की सुबह बाइक से बैंक के काम से अंबिकापुर आया था। बैंक से काम खत्म होने के बाद दोनों शाम को वापस घर लौट रहे थे। वे अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर स्थित खर्रा पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफेद कलर की अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरे। वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा इसकी सूचना संजीवनी को दी गई। सूचना मिलते ही संजीवनी वहां पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान हंसलाल की मौत हो गई।

वहीं संतोष यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। हंसलाल की मौत से परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया है वहीं संतोष के बचने की सभी दुआ कर रहे हैं। सड़क हादसे में असमय मौत से परिजनों सहित गांव में मातम पसरा है।


तेज रफ्तार से हो रही दुर्घटनाएं
तेज रफ्तार आए दिन लोगों की जिंदगियां ले रही हैं। खासकर चारपहिया वाहन बेहिसाब रफ्तार में सड़कों पर लापरवाहीपूर्वक चलते हैं। ऐसे में पैदल चलने वालों व दोपहिया वाहन चालकों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग