अंबिकापुर

Car-bike accident: तेज रफ्तार कार-बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक घायल

Car-bike accident: बाइक में सवार थे पति-पत्नी, कार की टक्कर से दोनों की मौके पर ही हो गई मौत, कार सवार 2 लोगों को भी आई थीं गंभीर चोटें, इलाज के दौरान एक की मौत

less than 1 minute read
Demo pic

अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत (Car-bike accident) हो गई। वहीं कार सवार 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल कार सवार एक व्यक्ति की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक का इलाज जारी है।

बलरामपुर जिले के ग्राम पेंडारी निवासी प्रमोद शर्मा पिता सूर्यदेव शर्मा उम्र 34 वर्ष 8 मई की सुबह नारायण दीक्षित के साथ कार क्रमांक सीजी 30 एच 3514 से इलाहाबाद जा रहा था। वह त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शारदापुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत (Car-bike accident) हो गई।

दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत (Car-bike accident) हो गई थी। वहीं कार सवार प्रमोद व नारायण को भी गंभीर चोटें आई थी। दोनों को गंभीर हालत में वाड्रफनगर अस्पताल से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था।

Car-bike accident: कार सवार 1 युवक की भी मौत

वाड्रफनगर से रेफर करने के बाद परिजन ने प्रमोद व नारायण को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान प्रमोद शर्मा की भी मौत (Car-bike accident) हो गई। जबकि नारायण का इलाज चल रहा है। हादसे में 3 लोगों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
09 May 2025 09:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर