31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान बोनस की सूची में नेता प्रतिपक्ष सहित कई दिग्गज कांग्रेसी, टीएस बोले- मैं नहीं लूंगा बोनस

भाजपा सरकार के बोनस तिहार कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने बताया बड़ा ड्रामा, सीएम 5 अक्टूबर को बांटेंगे बोनस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Oct 2017, 10:09 PM IST

Bonus tihar programme in Ambikapur

Paddy bonus programme

अंबिकापुर. 18 हजार किसानों को 32 करोड़ रुपए का बोनस वितरित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। धान बोनस की सूची में नेता प्रतिपक्ष सहित कई बड़े किसानों के नाम भी शामिल हैं। इधर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के बोनस तिहार कार्यक्रम को बड़ा ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व के वर्षों का बोनस जब तक किसानों को वितरित नहीं किया जाता है वे धान का बोनस नहीं लेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा गुरुवार को पीजी कॉलेज मैदान में 18 हजार 759 किसानों को धान का बोनस वितरित किया जाएगा। इस बोनस तिहार कार्यक्रम में जिले के लगभग सभी किसानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रशासन जो बड़े किसानों की सूची जारी की गई है। उसमें कई दिग्गज लोगों के नाम भी शामिल हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का नाम 22वें नंबर पर है।

उन्हें सरकार द्वारा वर्ष 2016 की धान खरीदी पर 1 लाख 3 हजार 800 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 18 हजार 759 किसानों में 30 ऐसे किसान हैं, जिन्हें सबसे अधिक बोनस सरकार द्वारा दिया जाएगा। सबसे अधिक बोनस ग्राम पंचायत केरजू के किसान अंजर साय को मिलेगा, जिसका नाम सबसे पहले नम्बर पर है और उसे सरकार द्वारा वर्ष 2016 के धान खरीदी पर २ लाख 69 हजार 400 रुपए का बोनस वितरित किया जाएगा।

30 बड़े किसानों को ही सरकार द्वारा 41 लाख 20 हजार 920 रुपए बोनस का वितरित किया जाएगा। इसमें सीतापुर क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता शैलेष सिंह का नाम चौथे नंबर पर है, जिन्हें सरकार द्वारा 2 लाख 4 हजार 600 रुपए का बोनस दिया जाना है।


25 हजार लोगों के बैठने के हुई व्यवस्था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से इंदौर से आए कारीगरों द्वारा डोम पंडाल बनाया गया है। डोम में लगभग 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।


शहर का हुआ कायाकल्प
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई सड़कों का मरम्मतीकरण करवाकर गड्ढ़ों को पाटने का भी काम किया गया है। इसके साथ ही कई चौक-चौराहों कों भी रंग-रोगन किया गया है। मुख्यमंत्री शहर में हर महीने पहुंचे तो शहर के विकास को पंख लग जाएगी।


करोड़ों के कार्यों का होगा लोकार्पण
बोनस वितरण के दौरान सीएम करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे। इसमें स्पोट्र्स हॉस्टल का लोकार्पण करने के साथ करने के साथ ही सरगुजा विश्वविद्यालय के छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का बुधवार को गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के साथ कमिश्नर रीता शांडिल्य, कलक्टर किरण कौशल व एसएसपी आरएस पैकरा ने भी निरीक्षण किया।


सुरक्षा में लगेंगे सैकड़ों जवान
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे शहर में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में पुलिस व शसस्त्र बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। बुधवार से ही पूरा शहर छावनी मे तब्दील हो गया है।


यह एक सांकेतिक विरोध
बोनस वितरण करने का कार्यक्रम सरकार का ड्रामा है। जब तक सरकार द्वारा किसानों को वर्ष २०१४ व २०१५ के धान खरीदी पर बोनस वितरित नहीं किया जाता है। मेरे द्वारा बोनस नहीं लिया जाएगा। यह सरकार के खिलाफ एक सांकेतिक विरोध है।
टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़