
Balkrishna Pathak and Krishn Pratap Singh Deo
अंबिकापुर. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के 11 जिलाध्यक्षों (Congress district president) को बदल दिया गया है। इनमें सरगुजा व बलरामपुर के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। सरगुजा में बालकृष्ण पाठक को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि बलरामपुर जिले में वरिष्ठ नेता केपी सिंह देव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मिली मंजूरी के बाद एआईसीसी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि अंबिकापुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालकृष्ण पाठक सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। पूर्व में वे वर्ष 2016 से 2019 तक सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी (Congress district president) के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरगुजा की तीनों विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।
कांग्रेस की पिछली सरकार में वे औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए थे। उनकी नियुक्ति से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इसके पूर्व (Congress district president) राकेश गुप्ता सरगुजा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष थे।
इधर शंकरगढ़ निवासी कृष्ण प्रताप सिंह देव (केपी सिंह देव) उर्फ नान बाबा को बलरामपुर जिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष (Congress district president) बनाया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हैं। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कृष्ण प्रताप सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
वे लंबे समय तक शंकरगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत प्रदेश में भी मुख्य पदों पर आसीन रह चुके है। केपी सिंह देव को जिलाध्यक्ष (Congress district president) बनाए जाने पर शंकरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैंकरा ने कहा है कि इससे संगठन को जिले में मजबूती मिलेगी।
Published on:
22 Mar 2025 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
