5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख रुपए नकद समेत लाखों के सामान जलकर खाक

Fire in cloth shop: आग पर काबू पाने दमकलकर्मियों को 2 घंटे से भी अधिक समय तक करनी पड़ी मशक्कत, अंबेडकर चौक के समीप स्थित कपड़ा दुकान के दूसरी मंजिल पर पूजा स्थल पर जलाए गए दीपक से लगी आग

2 min read
Google source verification
Fire in cloth shop

Firebrigade team on the spot

अंबिकापुर. Fire in cloth shop: शहर के अंबेडकर चौक के समीप जय बालाजी वस्त्रालय की दूसरे मंजिल में शुक्रवार की देर शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में एक से डेढ़ लाख रुपए नकद के साथ-साथ ७-८ लाख रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकलकर्मियों को दो घंटे से ज्यादा समय लग गए। घटना मुख्य सडक़ से लगे होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान गांधीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पूजा स्थल पर जलाए गए दीपक से आग लगने की बात सामने आई है।


शहर के अंबेडकर चौक के पास दयाशंकर सिंघल की जय बालाजी वस्त्रालय नाम से दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान है और दूसरे मंजिल पर पूरा परिवार रहता है। शुक्रवार की रात करीब 7.30 बजे दुकान संचालक दयाशंकर सिंघल घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी बीच दूसरे मंजिल पर कुछ जलने का दुर्गंध आया। देखा तो पता चला कि कमरे में पूरी तरह आग फैल चुकी है। उन्होंने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। फिर उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल अन्य लोगों को दी। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरु किया। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आगजनी में एक से डेढ़ लाख रुपए नकद सहित ७-८ लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गए।

यह भी पढ़ें: लाल जोड़े में बहन कर रही थी भैया-भाभी का इंतजार, अचानक आई ऐसी खबर कि शादी से पहले पसर गया मातम


पूजा स्थल के पास दीपक से आग लगने की संभावना
बताया जाता है कि दूसरी मंजिल पर दयाशंकर की मां व अन्य लोग रहते हैं। शाम को घर वालों ने पूजा स्थल के पास पूजा की थी और दीपक जलाया था। उसी दीपक से आग लगने की संभावना बताई जा रही है।

आगजनी में कीमती फर्नीचर, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। वहीं पूजा स्थल के पास ही बैग में एक से डेढ़ लाख रुपए रखे हुए थे, जो जल गए हैं।

यह भी पढ़ें: बेटा दोबारा लौटा तो आंगन में दफन थी मां की लाश, बाहर निकले थे पैर, हत्या कर फरार पिता कोरबा से गिरफ्तार


पहले फायर सैफ्टी गैस सिलेंडर से बुझाने की कोशिश
बालाजी वस्त्रालय की दूसरी मंजिल पर आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम को आने में आधे घंटा विलंब हो गया।

इस दौरान लोगों ने बालाजी वस्त्रालय के बगल में संचालित एक होटल से फायर सैफ्टी गैस सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश घर वालों ने की लेकिन सफल नहीं रहे।